लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

बड़ी खबर रायपुर: पुलिस का हाथ छुड़ा घर के दूसरे माले से कूदकर युवती ने दी जान, जाने क्या थी वजह

बड़ी खबर रायपुर: पुलिस का हाथ छुड़ा घर के दूसरे माले से कूदकर युवती ने दी जान, जाने क्या थी वजह
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ क राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां एक युवती ने घर के दूसरे माले से कूदकर जान दे दी है। 

पढिये पूरी खबर-
यह मामला रायपुर के डीडी नगर इलाके की है जहां एक युवती ने घर के दूसरे माले से कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि चोरी के मामले में पूछताछ के बाद पुलिस स्टाफ युवती को घर छोड़ने आया था। इस दौरान युवती ने पुलिस का हाथ छुड़वाकर दूसरे माले से कूदकर खुदकुशी कर ली। गंभीर रूप से घायल युवती की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

बुआ ने लगाया था चोरी का आरोप-
जानकारी के अनुसार मृतिका के बुआ ने अपनी भतीजी राधा निषाद पर तकरीबन 90 हज़ार के सोने-चांदी के ज़ेवर सहित नगदी चोरी करने का आरोप लगाया था। कांती ने पुलिस को बताया था कि भतीजी राधा 3 माह से उसके घर में ही निवासरत थी। इस दौरान उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने चोरी की धारा के तहत मामले की जांच शुरू की।

चोरी का आरोप सहन नहीं कर पाई युवती-
खम्हारडीह थाना पुलिस ने पूछताछ के लिए युवती को बुलाया था। वहीं पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस स्टाफ ने युवती को छोड़ दिया था। वहीं चोरी के आरोप को युवती सहन नहीं कर पाई और घर पहुंचकर छत से कूदकर सुसाइड कर ली। युवती डीडी नगर डंगनिया में पी जी हॉस्टल में रह रही थी। घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी।
 


Share

Leave a Reply