BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर रायपुर : आपसी रंजिश और विवाद के चलते निगरानीशुदा की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

 बड़ी खबर रायपुर : आपसी रंजिश और विवाद के चलते निगरानीशुदा की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Share

रायपुर। एक तरफ छत्तीसगढ़ में कोरोना से त्राहिमाम मचा है। वहीं, दूसरी तरफ अपराध के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। ताजा मामला रायपुर के खमतराई इलाके का है। बंधवातालाब रामेश्वरनगर में सोमवार को दिनदहाड़े आपसी विवाद और रंजिश में एक निगरानी बदमाश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। खमतराई पुलिस थाना प्रभारी विनित दुबे ने बताया कि सोमवार दोपहर डेढ़ बजे भनपुरी स्थित वार्ड क्रमांक पांच बंधवा तालाब चेतन किराना दुकान के पास रामेश्वर नगर में इलाके के निगरानी गुंडा बदमाश मनीष खातरकर उर्फ गार्डन पिता स्व.भईया लाल (28) निवासी रामेश्वरनगर की मोहल्ले के फिरोज खान उर्फ फ ादू (21) पिता नईम खान ने बटनदार चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। दोनों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चला आ रहा था। विवाद का बदला लेने आरोपित ने पूरी योजना बनाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया था, जिसे शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित फिरोज रामेश्वरनगर, आजादचौक का रहने वाला है। पूछताछ में उसने आपसी लड़ाई-झगड़े के दौरान मनीष की हत्या करना कुबूल किया।


Share

Leave a Reply