BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर रायपुर : स्प्रिट पीने के मामले में उपचार के दौरान तीसरे युवक की मौत

 बड़ी खबर रायपुर : स्प्रिट पीने के मामले में उपचार के दौरान तीसरे युवक की मौत
Share

रायपुर। रायपुर में स्प्रिट पीने के मामले में एक और युवक की उपचार के दौरान मौत होने की जानकारी सामने आई है। इसमें बेहद गंभीर तीसरे युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक चंदन तिवारी है। चंदन का मेकाहारा अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं, अब तक स्प्रिट पीने वाले चार युवकों में से तीन की मौत हो चुकी है। यह पूरा मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र राजधानी रायपुर के लालगंगा शॉपिंग मॉल के पीछे स्थित राजीव आवास में रहने वाले नशे के आदी चार लोगों ने स्प्रिट का सेवन कर लिया। चारों को गंभीर हालत में अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात दो युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अन्य ने सोमवार दिन में दम तोड़ दिया।

मामला गोल बाजार इलाके के लालगंगा शॉपिंग मॉल के पीछे स्थित राजीव आवासीय परिसर इलाके का है। यहां रहने वाले अनिल छेडया, विजय कुमार चौहान, चंदन तिवारी और राजू छुरा ने स्प्रिट का सेवन किया। इलाज के दौरान विजय कुमार चौहान समेत दो की मौत हो गयी है। वहीं दो की हालत गंभीर बनी थी। लेकिन एक ने दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को एक मृत्यु कार्यक्रम में ये चारों व्यक्ति शामिल हुए थे। वहीं, स्प्रिट का सेवन किया था। इसके बाद चारों की रविवार सुबह से तबियत बिगडऩी शुरू हुई। इनके घर वालों ने अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने बाद गोल बाजार थाना पुलिस समेत आलाधिकारी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरो से जानकारी ली।

गोल बाजार थाना इलाके के इस राजीव आवसीय परिसर में स्प्रिट पीने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पिछले लॉकडाउन के दौरान तीन अप्रैल 2020 को इलाके के रहने वाले दिनेश समुंदरे, अजय कुंजाम और असगर अली ने शराब की जगह स्प्रिट पी लिया था, जिससे तीनों की मौत हो गई थी

पिछले साल हुई मौत के मामले में पुलिस अब तक इस बात की जानकारी नहीं जुटा पाई थी कि मृतक आखिर स्प्रिट कहां से लेकर आये थे। फिलहाल इस बार भी गोल बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह राजू छुरा नामक युवक ने दम तोड़ दिया। अनिल छेडया का इलाज जारी है।


Share

Leave a Reply