बड़ी खबर रायपुर: तीन मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर। दो मोटरसाइकिल चोरी हो जाने की रिपोर्ट डीडीनगर व खम्हारडीह थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार विकास विहार कालोनी डीडीनगर निवासी राजेश बिसेन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 12 मार्च को महादेवघाट शिव मंदिर के सामने स्कूल के पास प्रार्थी ने अपनी हीरोहोण्डा साईन क्रमांक सीजी 04 एचके 0260 अनुमानित कीमत 10000 रुपये मोटरसाइकिल को खड़ी कर गया था जब वापस आया तब गंतब्य स्थान पर मोटरसाइकिल नही मिली। इसी तरह राजीवनगर जीवन परिसर के पास खम्हारडीह के पास खड़ी होण्डा स्पलेण्डर क्रमांंक क्रमांक सीजी 04 सीटी 5228 अनुमानित कीमत 12000 रुपये को किसी ने चोरी कर लिया है। घटना की शिकायत हंसराज देवांगन निवासी सड्डु ने थाने में दर्ज करायी है। इसी तरह सिविल लाईन थाने में कुंवर सिंह राजपूत टिकरापारा निवासी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 11 मार्च को प्रार्थी करीब 11 बजे अपने आफिस के सामने रविनगर रायपुर में अपनी 4 जी एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 एलडब्लयू 8145 को खड़ी करके आफिस के अंदर चला गया था जब बाहर निकला तब गंतब्य स्थान पर एक्टीवा नही मिली। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




