BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: कार लूटने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार,गर्लफ्रेंड को इंप्रैस करने के लिए लूटे थे कार

बड़ी खबर: कार लूटने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार,गर्लफ्रेंड को इंप्रैस करने के लिए लूटे थे कार
Share

दुर्ग। बिजनेसमैन की कार व मोबाईल लूटने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से कार ,मोबाईल एवं मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान जब्त की है। 


मिली जानकारी के अनुसार पंचशीलनगर चरोदा भिलाई निवासी के.ए.एस.शंकर राव 42 वर्ष  पिता  स्व.के.ईश्वर राव ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि अपने कार ब्रेज़ा सीजी 07 बी.डब्ल्यू 6438 में दुर्ग से वापस आते समय 2 जून को रात्रि करीब 12.45 बजे बालाजी मार्बल एंड टाइल्स चरोदा के पास  कार को रोक कर  अपने परिचित से बात कर रहा था उसी समय 04 अज्ञात व्यक्ति दो मोटर सायकल में आये और उतरकर एक व्यक्ति ड्राइवर साईड से कार को खटखटाया तो प्रार्थी ने कांच को नीचे उतारा तब पूछा कि यहां पर कैसे खड़े हो और गाली गलौज करते हुए उसे कार से बाहर निकाल एक आरोपी कार की ड्राईविंग सीट पर बैठकर कार लेकर भाग गया तथा  बाकी 03 आरोपियों ने प्रार्थी से मारपीट कर  मोबाइल,पर्स छीनकर मोटरसायकल से रायपुर की तरफ भाग गए।

घटना की सुचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय धुव्र , नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चंद्राकर के मार्गदर्शन में भिलाई 03 थाना  एवं पेट्रोलिंग टीम के द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का अवलोकन कर आरोपियों के पता तलाश किया गया एवं मुखबीर को सक्रिय कर आरोपियों को चिन्हित कर घेराबंदी कर पकड कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने लूट की घटना कबुल कर लिया है। आरोपियों को पकडऩे के लिए आई.टी.एम.एस के सीसीटीवी खंगाले गए लगभग 250 मार्गो के सीसीटीवी को अलग-अलग टीमों के द्वारा देखा गया। लूटी गई वाहन का इस्तेमाल किसी बड़े अपराध को करने की संभावना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा पांच टीमों को लगाया गया था । 500 से ज्यादा मोबाइल नंबरों के टावर डंप के माध्यम से विश्लेषण किया गया । जिसके बाद जिले की टीम के संयुक्त प्रयास से मिले इनपुट के आधार पर सफ लता मिली। वाहन का इस्तेमाल आरोपियों द्वारा अय्यासी एवं गर्लफ्रें ड को प्रभावित करने के लिए किया गया था। आरोपियों के कब्जे से लूट की कार सीजी 07 बी.डब्ल्यू 6438 कीमती 10 लाख, 01 नग विवो कंपनी का मोबाइल कीमती 8000, प्रार्थी का पर्स, एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पेन कार्ड, नगदी 1200 रु.एवं आरोपियों द्वारा घटना के प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल कीमती 80 हजार तथा 01 नग कटर नुमा चाकू जुमला दस लाख नब्बे हजार रूपये बरामद किया गया अग्रिम कार्यवाही थाना पुरानी भिलाई द्वारा की जा रही है। 


Share

Leave a Reply