BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: रायपुर में पिस्टल, कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ 2 युवक गिरफ्तार

 बड़ी खबर: रायपुर में पिस्टल, कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ 2 युवक गिरफ्तार
Share

रायपुर। पिस्टल, कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक थाना खमतराई पुलिस की टीम को सूचना मिली थी, कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत स्थित गोंदवारा एवं शिवानंद नगर क्षेत्र के आसपास 02 व्यक्ति पिस्टल लेकर घुम रहे है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

सूचना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला ये अक्षय कुमार (भा.पु.से.) द्वारा गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी खमतराई विनीत दुबे को आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पिस्टल के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए स्थानों पर जाकर दोनों व्यक्तियों की पतासाजी प्रारंभ की गई।

पतासाजी के दौरान दोनों व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। टीम द्वारा व्यक्तियों से पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम विशाल निमजे एवं राहुल सिंह निवासी खमतराई रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास 01 नग पिस्टल, 01 नग कट्टा एवं 01 नग जिंदा कारतूस रखा होना पाया गया। पिस्टल, कट्टा व कारतूस रखने के संबंध में विशाल निमजे एवं राहुल सिंह से वैध दस्तावेज की मांग की गई, परंतु दोनों के द्वारा किसी प्रकार का कोई भी वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर आरोपी विशाल निमजे एवं राहुल सिंह को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग पिस्टल, 01 नग कट्टा एवं 01 नग जिंदा कारतूस जप्त किया गया।

आरोपियान किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में पिस्टल, कट्टा व जिंदा कारतूस लेकर घुम रहे थे। आरोपी विशाल निमजे जिला कोषालय रायपुर में कार्यरत है। आरोपियों द्वारा पिस्टल, कट्टा एवं जिंदा कारतूस को बिहार से क्रय कर लाना बताया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में धारा 25 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।


Share

Leave a Reply