BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : घर में घुसकर महिला से जेवरात और नगदी लूट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : घर में घुसकर महिला से जेवरात और नगदी लूट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
Share

भिलाई | शनिवार दोपहर करीबन 03.30 बजे सूचना प्राप्त हुआ कि जामुल वार्ड क्र 4 दुर्गा मंदिर के पास रहने वाली एक महिला द्वारा चिल्लाने पर आस पास के लोग एक व्यक्ति को पकड़ कर रखे है । कि सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पुलिस टीम पहुचकर अज्ञात व्यक्ति को पकड़ कर बारीकी से पूछताछ करने पर बताया कि उनका नाम आशीष तिवारी है तथा जामुल का रहने वाला चंद्रशेखर साहू उनका दोस्त है। आशीष तिवारी जो कर्नाटक में रहता है जो अपने दोस्त ताराचंद राजभर व चंद्रकुमार साहू तीनो मिलकर योजनाबद्ध तरीके से लूट करने की नीयत से षड्यंत्र रचकर प्रार्थीया चमेली वर्मा पति दिनेश कुमार वर्मा उम्र 55 साल निवासी वार्ड क्र 4 दुर्गा मन्दिर के पास जामुल के घर मे आशीष तिवारी एवं ताराचंद राजभर दोनों महिला के घर का दरवाजा खटखटाया जब महिला बाहर निकली तो पीने के लिए पानी मांगे महिला द्वारा पानी लेने के लिए अंदर गई तो आशीष तिवारी एवं ताराचंद राजभर दोनों पीछे पीछे घर अंदर चले गए तथा महिला को चाकू एवं पिस्टल टिका कर महिला के पहने हुए सोने का मंगल सूत्र , कान का टाप्स, एवं 3000 रुपये नगदी को लूट कर ले जा रहे थे। उसी दौरान महिला द्वारा चिल्लाने पर आस पास के रहने वाले आ गए तथा आरोपी आशीष तिवारी को पकड़ लिए थे। जिसे पुलिस द्वारा मौके पर पहुचकर पकड़कर बारीकी से पूछताछ करने पर घटना करना स्वीकार किये तथा घटना स्थल से फरार आरोपी ताराचंद राजभर को पावर हाउस से पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 3 नग लोहे का चाकू , 01 नग लाइटर पिस्टल, 02 नग रेड ब्लेक स्प्रे, 02 नग रस्सी, 01 नग टेप, नगदी 3000 रुपये कुल जुमला 55,000 रुपये। आरोपीगणों को आज गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक रिमांड पर दुर्ग न्यायलय भेजा जाता है। थाना जामुल:-अप. क्र. 109/2021 धारा 397,120 बी, भादवि, 25,27 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

 


Share

Leave a Reply