BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: दिनदहाड़े रायपुर के इस फ्लैट में डकैती करने घुसे 8 आरोपी गिरफ़्तार

 बड़ी खबर: दिनदहाड़े रायपुर के इस फ्लैट में डकैती करने घुसे 8 आरोपी गिरफ़्तार
Share

रायपुर।  राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के गीतांजलि नगर स्थित काशी अपार्टमेंट में एक कारोबारी के घर दिनदहाड़े डकैती को अंजाम देने पहुंचे 8 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा।

कारोबारी विकास कुमार के घर कुछ दिन पहले ही इनकम टैक्स का छापा पड़ा था। जिसके बाद आरोपियों ने विकास को करोड़पति होने के चलते टारगेट कर उसके घर पर डकैती करने की योजना बनाई। बुधवार दोपहर 12 बजे की है जब मूलत: उत्तरप्रदेश निवासी दिनेश वर्मा व उसका चचेरा भाई विशाल वर्मा काशी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 605 पर डकैती करने के लिए पहुंचते हैं। बताया जाता है कि डकैत अपार्टमेंट पर तैनात गार्ड को स्वयं का इलेक्ट्रीशियन होना बताकर फ्लैट में प्रवेश करते है और बाकायदा डकैती के लिए टेप, बोरी सहित क्लोरोफॉर्म जैसे सामानों को बैग में भरकर साथ लाते हैं।

घर पर विकास नहीं होता है परंतु उसकी पत्नी अंजलि देखती है कि दोनों आरोपी घर के अंदर चाकू लेकर चले आ रहे हैं, अंजलि के धक्का देने और चिल्लाने पर पड़ोसियों द्वारा आरोपियों को धरदबोचा जाता है। जिसके बाद फ्लैट के बाहर खड़े तीन युवक कार सहित फरार हो जाते हैं। पुलिस ने बताया कि लगातार डकैत काशी अपार्टमेंट पर रेकी कर रहे थे। इस साजिश के पीछे का मास्टरमाइंड भी पकड़ा गया है जो चचेरे भाई आरोपियों का भांजा अकाउंटेंट है, जो 2 माह पूर्व ही कारोबारी विकास के यहां काम छोड़ता है।

आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि वहां लगातार डेढ़ महीने से इस साजिश की तैयारी रच रहे थे और एक्टिवा व कार से सैकड़ों बार रेकी भी किया था। इस मामले में पुलिस ने भानूप्रतापपुर निवासी दो युवकों सहित भिलाई निवासी दो युवक व रायपुर निवासी चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आम्र्स एक्ट सहित आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।


Share

Leave a Reply