BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: फर्जी आईडी से फेसबुक और व्हाट्सएप पर महिला को अश्लील कमेंट और फोटो भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार

 बड़ी खबर: फर्जी आईडी से फेसबुक और व्हाट्सएप पर महिला को अश्लील कमेंट और फोटो भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार
Share

बिलासपुर। महिला को फेसबुक और व्हाट्सएप पर फर्जी आईडी से अश्लील कमेंट और फोटो भेजने वाले आरोपी अरविंद जोसेफ मुलथे को तोरवा पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकड़ने के बाद पहचान कराने गई पुलिस को पता चला कि आरोपी का परिवार महिला के ही मोहल्ले में रहता था, लेकिन आरोपी पुणे में निवास करता था।

आरोपी ने फरवरी 2020 में पीड़ित महिला के फेसबुक अकाउंट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा, जिसे पहचान ना होने से महिला ने स्वीकार नहीं किया, तब आरोपी ने उससे बदले की नियत से उसका फर्जी आईडी बनाया, और उस पर किसी फ़र्ज़ी महिला के नाम से चैटिंग भी किया और आरोपी ने पीड़िता को चैटिंग दौरान बताया कि वह स्कूल में उसकी सीनियर रह चुकी है। इस तरह विश्वास जीतकर उस से चैटिंग करने की कोशिश की। चैटिंग के दौरान फर्जी आईडी की उस महिला ने पिडिता के साथ अश्लील बातें करना चाहा। उसके बाद एक फर्जी नाम से आरोपी ने व्हाट्सएप पर महिला को नौकरी लगाने के लिए भी प्रलोभन भी दिया। बाद में आरोपी द्वारा पीड़ित महिला को अश्लील चैटिंग एवं इस तरह से अश्लील फोटो भेजने से आरोपी के ऊपर शंका हुआ और उसने तोरवा थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई जिस पर थाना तोरवा में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

कार्रवाई में थाना प्रभारी परिवेश तिवारी के निर्देश पर प्रधान आरक्षक निर्मल घोष एवं आरक्षक गोविंद शर्मा की टीम को पुणे, नागपुर आरोपी की पतासाजी के लिए भेजा गया था, जिन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की। विधिवत मोबाइल जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही तोरवा पुलिस द्वारा की जा रही हैं। 


Share

Leave a Reply