बड़ी खबर : राजधानी के 7 कारोबारियों से 20 करोड़ की ठगी का आरोपी हुआ गिरफ्तार
रायपुर | राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर से 7 कारोबारियों से 20 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है |
आपको बता दें कि कुछ समय पहले राजधानी में शक्कर सप्लाई के नाम पर 7 कारोबारियों से 20 करोड़ रुपए की ठगी हुई थी | ठगी करने वाले आरोपी हितेश मधु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रायपुर पुलिस ने हितेश को गुजरात के सूरत जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यो के कारोबारियों से अब तक तकरीबन 50 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया जा चुका है। फिलहाल आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रायपुर पुलिस गुजरात से लौटी है। पुलिस आज देर शाम तक इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।




