बड़ी खबर: आईएस अधिकारियों के बाद अब आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सुगबुगाहट हुई तेज, जल्द हो सकते है आदेश जारी
रायपुर, आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सुगबुगाहट तेज हो गई है। जानकारों के मुताबिक सूची तैयार कर ली गई है और जल्द ही तबादला सूची जारी होने की संभावना है. छत्तीसगढ़ सरकार कभी भी बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर सकती है। कोरबा, राजनांदगांव, सूरजपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर, रेलवे, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, नारायणपुर, बलौदा बाजार, बस्तर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जशपुर, कोरिया, बालोद, दंतेवाड़ा, रायगढ़ और जांजगीर चाम्पा के पुलिस अधीक्षक बदले जा सकते है.
खबर है कि सूची बनकर तैयार है। तबादला सूची को स्वीकृति भी मिल चुकी है। वहीं 1 से 2 जिलों में पुलिस अधीक्षक की कमान महिला अधिकारियों के हाथ में होगी। पुलिस मुख्यालय में पदस्थ महिला अधिकारी को बड़ा ज़िला भी मिल सकता है।




