BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में रेमडेसिविर के बाद अब इस इंजेक्शन की किल्लत, दर-दर भटक रहे परिजन

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में रेमडेसिविर के बाद अब इस इंजेक्शन की किल्लत, दर-दर भटक रहे परिजन
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जिस कदर कोरोना संंक्रमण विकराल हो रहा है। रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग तो है ही, वहीं टोसीलिजुमेब इंजेक्शन की भी मांग लगातार बढ़ रही है। प्रदेश की राजधानी के थोक दवा बाजार में इंजेक्शन की खेप पहुंच ही नहीं रही है। वहीं इस इंजेक्शन की कमीं से प्रदेश में कोरोना के गंभीर मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।
सूत्रों का कहना है कि इंजेक्शन की वाइल 24 घंटे के भीतर गंतव्य तक पहुंचानी होती है। इसे कंपनी के डीपो से लेकर मरीज के शरीर में प्रवेश करने तक कोल्ड चैन मेन्टेन करना पड़ता है। यदि यह इंजेक्शन कंपनी के डीपो से निकलकर 24 घंटे के भीतर मरीज के शरीर में नहीं पहुंची तो डिस्पोज हो जाती है यानि कोल्ड चैन मेन्टेन नहीं हो पाने पर यह खराब हो जाती है। यहां यह बताना भी जरूरी है कि इस इंजेक्शन की एक वाइल 45 हजार से लेकर 50 हजार रुपए में बाजार में उपलब्ध होती है।
बताया तो यह भी जा रहा है कि इस इंजेक्शन का निर्माण पूरे देश में एक ही फार्मासूटिकल कंपनी करती है, जिसका नाम सिपला है। बता दें कि प्रदेश में कम पडऩे वाली रेमडेसिविर इंजेक्शन का निर्माण भी सिपला ही करती है। रेमडेसिविर की कमीं को देखते हुए प्रदेश के दो अफसर राज्य सरकार ने मुम्बई और हैदराबाद में तैनात कर दिए हैं, लेकिन इस इंजेक्शन के लिए सरकार की तरफ से हाल में कोई खास इंतजाम देखने को नहीं मिल रहा है। वहीं प्रदेश के बड़े से बड़े अस्पताल में इस इंजेक्शन की अनुपलब्धता के चलते कई मरीजों की जान तक जा चुकी है।
सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में यह इंजेक्शन दो अस्पतालों के पास है, लेकिन ये जरूरतमंदों को उपलब्ध क्यों नहीं करवा रहे हैं, यह समझ से परे है। वहीं इस इंजेक्शन की निगरानी और कालाबाजार रोकने सरकार की कोई खास भूमिका भी अब तक नजर नहीं आ रही है।
 



Share

Leave a Reply