छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर: सड़क हादसे के बाद घायल दोस्त को मरा हुआ समझकर युवक ने लगाई फांसी

 बड़ी खबर: सड़क हादसे के बाद घायल दोस्त को मरा हुआ समझकर युवक ने लगाई फांसी
Share

धमतरी। बाइक सवार दो दोस्त अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गए। जिससे एक दोस्त ने दूसरे घायल दोस्त को मरा हुआ समझकर पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सिहावा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दे कि गिधावा निवासी 5 दोस्त वालपुट्टी का काम करते है। जिससे पांचों दो बाइक में सवार होकर कांकेर गए हुए थे। वहां से देर रात वापस लौट रहे थे तभी गोरसानाला के पास बााइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक में सवार संतोष सहारे और देवेन्द्र मरकाम बेहोश होकर गिर गए। जिससे बाइक चला रहे मनीष कुंजाम दोनों को मरा हुआ समझकर सदमें में आकर जंगल में स्थित पेड़ में फांसी लगा ली। जब कुछ देर बाद आगे चल रहे बाइक सवार दो दोस्त वापस आकर देखे तो संतोष और देवेंद्र घटना स्थल पर बेहोश पड़े थे, वहीं मनीष गायब था, जिसका शव फांसी पर झूलते देखा गया है। जिसके बाद इसकी सूचना सिहावा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी।


Share

Leave a Reply