BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: तीन दिन से लापता बीएसपी कर्मी का मिला शव, हत्या की आशंका

 बड़ी खबर: तीन दिन से लापता बीएसपी कर्मी का मिला शव, हत्या की आशंका
Share

भिलाई। तीन दिनों से लापता बीएसपी कर्मी का शव संयंत्र के भीतर ही मिला। बुधवार शाम को एसएमएस-2 में 30 फीट के ऊंचाई वाले हिस्से में काम कर रहे मरीज को बदबु आई तो उसने सीआईएसएफ को सूचना दी। सीआईएसएफ ने मौका मुआयना कर पुलिस को सूचित किया। 

सीआईएसएफ व पुलिस की मौजुदगी में शव को निकाला गया। बाहर निकालने के बाद पुलिस ने शव की पहचान तीन दिन से लापता बीएसपी कर्मी जगतराम के रूप की। घटना स्थल व प्रारंभिक साक्ष्य के आधार पर पुलिस इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच कर रही है।

 छावनी पुलिस ने सोमवार देर रात 53 वर्षीय बीएसपी कर्मी जगत राम उइके की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। जगत राम सोमवार शाम 4 बजे से रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। मृतक जगत राम ने सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे हाफ डे कि अनुमति लेकर घर चला गया था। इसके बाद वह अपने बच्चों के साथ खुदकी शादी के लिए लड़की देखने गया। दोपहर करीब 3.30 बजे उसके अपने बच्चों की घर पर छोड़ा। इसके बाद वह प्लांट जाने की बात कहकर चला गया। रात होने के बाद भी वापस नहीं लौटने पर घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जांच के दौरान पुलिस को मंगलवार रात करीब 9 बजे बीएसपी कर्मी जगतराम की कार प्लांट के अंदर खड़ी मिली। उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन भी प्लांट के अंदर बता रही थी। बुधवार की शाम को तकरीबन 4 बजे के आसपास एसएमएस 2 के कास्टर-6 में 30 फीट ऊंचे केबिन में मेंटिनेंस के लिए कर्मचारी पहुंचा तो उसे बदबू आई। उसने तुरंत सीआईएसएफ को जानकारी दी। सीआईएसएफ और पुलिस की टीम पहले ही जगत राम की खोजबीन में लगी हुई थी। टीम नजदीक जाकर जांच की तो शव जगत राम का था। शव का पंचनामा करके पीएम के लिए भेजा गया।


Share

Leave a Reply