बड़ी खबर: बिरयानी सेंटर में मिला युवक की जली हुई लाश, जांच में जुटी पुलिस
कोरबा। रामपुर चौकी अंतर्गत निहारिका टाकिज के पास मोहम्मद ताज बिरियानी सेंटर में युवक की जली हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस मौके पर पहुच कर जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।
बताया जा रहा है की युवक युवती निहारिका क्षेत्र में धूमते है और कबाड़ बीनने का काम करते है।घटना स्थल पर युवक की लाश जली हुई मिली है लाश देख कर मामला संदिग्ध लग रहा है। रामपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।




