BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के 9 एनटीपीसी अफसरों के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के 9 एनटीपीसी अफसरों के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर
Share

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में निर्माणाधीन 4,000 मेगावाट लारा विद्युत संयंत्र के लिए सीमेंट और स्टील की कथित कमी को लेकर एनटीपीसी के 9 पूर्व और मौजूदा अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि करीब एक करोड़ रुपये की सामग्री की कमी थी। एनटीपीसी ने दिसंबर 2019 को सीबीआई से आरोपी अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की थी। अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी छत्तीसगढ़ सरकार के उसके अधिकार क्षेत्र में जांच करने की सहमति वापस लेने के कारण इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। 

इसके बाद एजेंसी ने सरकार से जांच की इजाजत मांगी उसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में जिन अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, उनके नाम हैं एजीएम बीपी बिस्वाल (सेवानिवृत्त) और बर्खास्त अधिकारी डीजीएम बीएन प्रसाद। इसके अलावा मौजूदा कार्यरत अधिकारी डीजीएम एसएन मंडल, सहायक प्रबंधक एसके मिश्रा, इंजीनियर एसके साहू और जूनियर इंजीनियर कनक साहा, हर्षवर्धन मथिया, सुधीर पुरोहित और एलपी रत्रे के नाम भी एफआईआर में हैं।


Share

Leave a Reply