BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: उप कृषि संचालक को किया गया निलंबित, सदन में मंत्री ने की घोषणा

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: उप कृषि संचालक को किया गया निलंबित, सदन में मंत्री ने की घोषणा
Share

रायपुर। बलौदाबजार के उप कृषि संचालक को निलंबित कर दिया गया है। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने सदन में की निलंबन की घोषणा की। 

ध्यानाकर्षण के ज़रिए भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा, नारायण चंदेल, रजनीश कुमार ने बलौदा बाजार कृषि कार्यालय में उपसंचालक द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं में अनियमितता किए जाने की ओर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का ध्यान आकर्षित किया था। 

विधायक शिवरतन शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि, ग़लत हाइब्रिड बीज और चूना पर बग़ैर बिल के भुगतान ले लिया गया। उन्होंने भौतिक सत्यापन किए जाने के साथ उप कृषि संचालक को निलम्बित किए जाने की माँग की। 

मंत्री रविंद्र चौबे के कहा- पूरे मामले की जांच की जाएगी। प्रथम दृष्टि में यदि गड़बड़ी पाई गई है तो उस पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। 
शिवरतन शर्मा ने उप संचालक को निलंबित कर जांच किए जाने की माँग की जिस पर मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा इस प्रकार की शिकायतें आती रहती है इसकी जांच कराई जाएगी। 

भाजपा विधायकों की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बलौदबजार के उप कृषि संचालक को निलम्बित किए जाने की घोषणा सदन में की, साथ ही कहा कि इस मामले में कमिश्नर के माध्यम से जाँच कराई जाएगी।


Share

Leave a Reply