बड़ी खबर: डेढ़ साल की बच्ची को सिगरेट से जलाने वाला आरक्षक को डीजीपी ने किया बर्खास्त, आईजी ने दिए गिरफ्तारी के निर्देश
रायपुर। बालोद जिले के सिवनी में शराब के नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने डेढ़ साल की बच्ची को सिगरेट से जला दिया था। इसके बाद डीजीपी ने आरोपी पुलिस आरक्षक अविनाश राय को बर्खास्त कर दिया है। जबकि आईजी विवेकानंद सिन्हा को उसकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
दरअसल नशे मैं धुत पुलिसकर्मी ने अपने मकान मालकिन की डेढ़ साल की बैटी की इसलिए बेरहमी से पिटाई करने के साथ सिगरेट से जला दिया, क्योंकि वह उसको पापा नहीं कह रही थी। बच्ची की मां उसे जख्मी हालत में लैकर बालोद थाने पहुंची और आरोपी पुलिस कर्मी अविनाश राय के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
मामले में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के सदस्य यशवंत जैन ने भी बालोद और दुर्ग के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पुलिस कर्मी को बर्खास्त करने की मांग के साथ-साथ धारा भी बढ़ाने की बात की कही थी। उन्होंने इस मामले मैं जुवेनाइल जस्टिस की धारा 375 भी लगाने की बात कही है।
बच्ची की मां ने बताया था कि दुर्ग रक्षित केंद्र मैं दबादला से पहले रक्षित केन्द्र बालोद मैं पदस्थापना कै दौरान आरक्षक अविनाश राय मेरे मकान मैं किराए से रहा करता था। उसने उधारी दे रखी थी, जिसकी वसूली के लिए वह 24 अक्टूबर को मेरे घर आकर रुका हुआ था। 29 अक्टूबर को रात में बच्ची को मेरे को पापा बोलने के लिए दबाव डालने लगा। बच्ची ने जब पापा नहीं बोला तो गंदी गाली दैते हुए बच्ची का चेहरा, पेट, पीठ और हाथ को सिगरेट से जला दिया।
बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी को समझाने की कोशिश पर वह उसी को गाली देते हुए मारपीट करने लगा। घटना को आस-पास के लोगों ने देखा और सुना है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की थी।




