बड़ी खबर : राजधानी में बीती रात हुए गोली कांड में 14 लोगों पर FIR दर्ज, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | राजधानी के वीआईपी रोड स्थित क्वीन्स क्लब में बीती रात पार्किंग विवाद को लेकर गोलीकांड की घटना के बाद पुलिस सक्रिय हुई है। लॉक डाउन में नियमों के विरुद्ध पार्टी आयोजित करने, शामिल होने व अन्य जिले से बिना ई-पास प्रवेश होने सहित अन्य मामलों में 14 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है।




