BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप
Share

रायपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ को भेजी गई पहली खेप इंडिगो की फ्लाईट दिल्ली से रायपुर पहुंची। पहली खेप में कुल 27 बॉक्स पहुंचे है और हर बॉक्स में 1200 वैक्सीन रखे हुए है। इंडिगो का विशेष विमान क्रमांक 6ई464 दोपहर को 1.40 बजे स्वामी विवेकानंद माना विमानतल पर दिल्ली से पहुंचा। इस विमान में कुल 27 कोरोना वैक्सीन के बॉक्स रखे हुए थे और हर बॉक्स में 1200 वैक्सीन रखे गए हैं जिनका वजन 30 किलो है। वैक्सीन को राजाधानी स्थित राज्य वैक्सीन भंडरण गृह ले जाया गया जहां से इसे सभी जिलों में वितरित करने की तैयारी की जा रही है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जो वैक्सीन भेजी गई है वह सिरम इंस्टिट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन है। वैक्सीन को लेने के लिए राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर, सीएमएचओ डॉ. मीरा बघेल के साथ वातानुकूलित वैन में अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर के अनुसार 16 जनवरी को शुरू होने वाले टीकाकरण में अभी सिर्फ पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। पंजीकृत संख्या के आधार पर 60 फीसद वैक्सीन ही उपलब्ध कराई जाएगी क्योंकि वैक्सीन लगने वालों को 28 दिन के भीतर दूसरा डोज लगाना जरूरी होगा। ऐसे में वैक्सीन की दूसरी खेप आने तक बैकअप रखना जरूरी है। 

पहले चरण में प्रत्येक जिले में तीन-तीन सेंटरों से वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि कोरोना वैक्सीन का अनुकूल तापमान दो से 8 डिग्री सेल्सियस तक रखा जाएगा। राज्य वैक्सीन भंडार से इंसुलेटेड वैक्सीन वैन के माध्यम से सभी जिलों में टीके भेजे जाने हैं। इसके लिए एक राज्य स्तरीय, तीन क्षेत्रीय और 27 जिला स्तरीय कोल्ड चेन प्वाइंट्स बनाए गए हैं। 

प्रदेश में टीकाकरण के लिए 1349 स्थल चिह्नित हैं। वहां कुल दो लाख 67 हजार 399 स्वास्थ्य कर्मचारियों, राज्य और केंद्रीय कर्मचारियों, सशस्त्र बलों को टीके लगाए जाएंगे। इन सब की जानकारी कोविन पोर्टल में एंट्री की गई है। टीकाकरण के लिए 7116 टीकाकरण कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। 28 जिलों में 83 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जा चुका है।


Share

Leave a Reply