छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर : लॉज में मिली चार लाशें, बच्चों को जहर खिलाकर पति पत्नी लटके फंदे पर

बड़ी खबर : लॉज में मिली चार लाशें,  बच्चों को जहर खिलाकर पति पत्नी लटके फंदे पर
Share

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों की लाशें मिलने से हड़कंप मच गया है। परिवार बुधवार को लॉज में कमरा लेकर रुका था। गुरुवार शाम तक कमरे से कोई बाहर नहीं निकला तो लॉज संचालक ने पहले दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा नहीं खुला।अनहोनी की आशंका से लॉज संचालक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा देख सभी हैरान रह गए। कमरे में पति-पत्नी के शव फंदे पर लटके मिले वहीं दो बच्चों के शव पलंग पर थे।

घटना कांकेर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान रायपुर निवासी जितेंद्र देवांगन, सविता देवांगन, 2 बच्चे गुनगुन, टुकटुक के रूप में हुई है। लॉज संचालक ने पुलिस को बताया कि यह परिवार बुधवार को उनके लॉज में आकर रुका था। गुरुवार शाम होने के बाद भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला था तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के दरवाजा खोला, तब शव बरामद हुए हैं।

कांकेर कोतवाली पुलिस के मुताबिक ऐसी संभावना है कि पति पत्नी ने बच्चों को पहले जहर दिया और उसके बाद दोनों ने फांसी लगा ली है। इस खौफनाक घटना के कारण का खुलासा नहीं हो सका है। प्राथमिक जांच में यह पूरा मामला सामूहिक आत्महत्या का दिख रहा है। पति की उम्र लगभग 45 साल व पत्नी की उम्र 38 के करीब लग रही है। वहीं बच्चों की उम्र 3 से 5 साल की है। पुलिस ने सभी के शव पीएम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस ने रायपुर में इनके परिचितों को जानकारी दे दी है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार लॉज संचालक ने बताया है कि मृतक जितेन्द्र देवांगन बाइक से परिवार को लेकर पहुंचा था और जगदलपुर जाने की बात कह रहा था। रात ज्यादा होने के कारण वह लॉज में रुकना चाह रहा था। मृतक जितेंद्र देवांगन ने यह भी जानकारी दी कि वह रायपुर के रायपुरा इलाके में किराना दुकान चलाता था।

 



Share

Leave a Reply