BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: रायपुर में लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बड़ी खबर: रायपुर में लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर में बजाज फाइनेंस से लोन दिलाने के नाम पर ठगी की वारदात हुई है। खाते से चार लाख पार कर दिए गए हैं। राजधानी के मोवा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामले की जानकारी देते हुए मोवा थाना प्रभारी याकूब मेमन ने बताया कि बजाज फाइनेंस से लोन दिलाने के नाम पर नवीन श्रीवास्तव के खाते से चार लाख 96 हजार 630 रुपए निकाल लिए गए। नवीन श्रीवास्तव दलदल सिवनी का निवासी है। जिसे एक अज्ञात फोन नंबर से कॉल आया और बजाज फाइनेंस से बोल रहे है कहकर लोन दिलाने के प्रोसेस कि बात कहते हुए वारदात को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने प्रार्थी को बजाज फायनेंस कंपनी की ओर से लोन की पेशकश की, जिसपर प्रार्थी ने लोन की आवश्यकता होने से हां कह दिया।

प्रापर्थी को 11 फरवरी को 6000 रूपये प्रोसेसिंग चार्ज जमा करने को कहा जिसे प्रार्थी ने आरोपी के बताए गए यश बैंक मुम्बई शाखा के खाता क्रमांक 22222200000051713 IFC कोड YESBOCMSNOC पर जमा किया। उसके पश्चात अलग अलग प्रोसेसिंग के नाम पर कुल 4,96,630 रूपये जमा करा लिया गया। इसके बाद आरोपी ने आपका फाईल निरस्त किया जा रहा है कहकर मोबाईल बंद कर दिया। इस प्रकार प्रार्थी के साथ धोखाधडी किया गया है कि रिपोर्ट पर भादवि: 420 के तहत अपराध सदर कायम किया गया।


Share

Leave a Reply