BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: फर्जी सीआईडी अफसर बनकर घूमते हुए चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे

बड़ी खबर: फर्जी सीआईडी अफसर बनकर घूमते हुए चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे
Share

धमतरी। कल शाम करीबन सवा 04 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की सेंट्रो कार क्रमांक ष्टत्र 07रु्र 9999 में सीआईडी का मोनो बना है, नीली बत्ती लगी है तथा उक्त कार में क्राइम इंटेलिजेंस डिटेक्टिव प्रेसिडेंट छत्तीसगढ़ ऑल इंडिया क्राइम (सीआईडी) लिखा है। 


उक्त सूचना पर तत्काल कोतवाली पेट्रोलिंग एवं यातायात प्रभारी मौके पर पहुंचकर कार चालक से पूछताछ किए। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय दास पिता स्वर्गीय लाल बहादुर निवासी सिविल लाइन जिला अस्पताल के पीछे धमतरी बताया। किन्तु उसकी गतिविधियां एवं वेशभूषा संदिग्ध लगने पर विस्तृत पूछताछ व तस्दीक करने हेतु थाना लाया गया। उक्त व्यक्ति ने काम्बेट ऑपरेशन के दौरान पुलिस द्वारा पहने जाने वाली वेशभूषा केमोफ्लाइज पेंट धारण किया था। विस्तृत पूछताछ में उक्त व्यक्ति द्वारा छल कारित करते हुए लोकसेवक के सदृश्य वेशभूषा धारण कर विभागीय प्रतीक को अपने कार में लगाकर प्रतिरूपण करना व घूमते हुए पाया गया कि आरोपी का कृत्य अपराध धारा 170, 419 भादवि का घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

विवेचना क्रम में वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से कैमरा, माइक, वॉकी-टॉकी, नीली बत्ती लगी सफेद रंग की सेंट्रो कार क्रमांक ष्टत्र 07 रु्र 9999 विधिवत जप्त कर आरोपी *अजय दास पिता स्वर्गीय लाल बहादुर उम्र 50 वर्ष निवासी सिविल लाइन जिला अस्पताल के पीछे धमतरी* को विधिवत गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।


Share

Leave a Reply