BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: रेमडेसिविर के लिए सुबह से लगी लम्बी क़तार, दुकान खुलने के समय कहा अस्पताल भेज दी गई दवाई

 बड़ी खबर: रेमडेसिविर के लिए सुबह से लगी लम्बी क़तार, दुकान खुलने के समय कहा अस्पताल भेज दी गई दवाई
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जिस तरह कोरोना संक्रमण चरम पर है, प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से 10 हजार के पार नए संक्रमित मिल रहे हैं। कोरोना के इलाज के लिए उपयोगी दवा रेमडेसिविर सूत्र का इंजेक्शन भी प्रदेश से लापता हो गया है। प्रदेश भर में पहुंच रही रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप औषधी विभाग के अधिकारी सीधे अपने अधिकार में लेकर सरकारी अस्पतालों को इसकी सप्लाई कर रहे हैं। राजधानी के एक मात्र कुमार मेडिकोज में मिल रही यह दवा सोमवार से लापता हो गई है। कुमार मेडिकोज के संचालक का कहना है कि जितनी भी दवा आज आई है, उसे कोरोना का इलाज कर रहे अस्पतालों को सीधे भेज दिए जाने की बात कह रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल से डॉक्टर्स का प्रिस्क्रिप्शन लेकर मरीजों के परिजन सुबह से ही दवाई मिलने का इंतज़ार करते रहे, लेकिन दवाई नहीं मिलने की जानकारी मिलते ही हताश होकर परिजनों को बैरंग लौटना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि सुबह से ही करीब हजारों की संख्या में मरीजों के परिजन कतारबद्ध हो गए थे, जिसके बाद कुमार मेडिकोज नहीं खुलने की पट्टी दुकान खुलने के समय लगा दी है। आलम यह है कि दुकान बंद होने की पट्टी देख कर मरीजों के परिजन वापस लौट गए, लेकिन कुछ लोग भरी दोपहरी और तेज धूप में भी दुकान खुलने का इंतज़ार करने लगे। कुछ लोग तो दुकान के शटर के पास ही बैठकर खुलने का इंतज़ार समाचार लिखे जाने तक कर रहे हैं। 

वहीं सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि अस्पतालों को ही दवाई की खेप मरीजों के लिए पहुंचा दी गई है तो उनके परिजन बाहर दवाई के लिए क्योँ भटक रहे हैं? और यदि नहीं पहुंचाई गई है तो दूकान के संचालक दवाई पहुंचाए जाने की बात क्यों कह रहे हैं। खाद्य और औषधी विभाग के अफसरों को भी इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।
 


Share

Leave a Reply