लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

बड़ी खबर: ट्रैक्टर चलाकर विधायक विकास उपाध्याय विधानसभा के लिए हुए रवाना, देखे वीडियो

 बड़ी खबर: ट्रैक्टर चलाकर विधायक विकास उपाध्याय विधानसभा के लिए हुए रवाना, देखे वीडियो
Share

रायपुर। विधानसभा के लिए ट्रैक्टर चलाकर संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय रवाना हो गए हैं। वे सरकार द्वारा बुलाए गए विशेष सत्र में शामिल होंगे। आपको बता दे की केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ ट्रैक्टर में सवार होकर अपने बंगले से विधायक विकास निकले है कुछ ही देर में राजीव भवन से भी ट्रैक्टर रैली निकलेगी।

पढ़िए पूरी खबर-
 विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के कृषि कानून के जरिए किसानों का अहित हो रहा है. छत्तीसगढ़ की सरकार इसे लेकर विशेष सत्र बुला रही है. भाजपा की मोदी सरकार के द्वारा पूंजीपतियों के लाभ के लिए ये कानून बनाया गया है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही किसानों के साथ खड़ी है। हमने चुनाव के पहले अपने घोषणा पत्र में कहा था कि 2500 रूपए समर्थन मुल्य, बोनस की राशि किसानों को दी जाएगी और सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो घंटे में ही किसानों का कर्ज माफ किया. समर्थन मूल्य और बोनस पर भी हम लगातार काम कर रहे है। राजिव गांधी न्याय योजना के माध्यम से सभी को फायदा पहुंचाने का काम कर रहे हैं।


दूसरी तरफ केन्द्र की भाजपा सरकार मंडी सिस्टम को खत्म करना चाहती है कार्पोरेट फार्मिंग लाने की बात कर रही है। मंडी किसान का दुसरा भरोसा है अपनी उपज को लााकर किसान मंडी में अपना अधिकार समझता है लेकिन मोदी सरकार प्राइवेट मंडी के सिस्टम को चालू करने का काम कर रही है एमएसपी पर इनके अधिनियम में कही कोई जिक्र नहीं है। हम किसानों के समर्थन में हैं। विधानसभा का विशेष सत्र किसानों के लिए कर रहे है और आज हम वहां जा रहे है। 



Share

Leave a Reply