BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में नौकरी का झांसा देकर अफसर ने बुटीक संचालिका से किया दुष्कर्म

 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में नौकरी का झांसा देकर अफसर ने बुटीक संचालिका से किया दुष्कर्म
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पीडब्लूडी के एक अफसर पर बुटीक संचालिका ने नौकरी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी अफसर की तलाश कर रही है। केस दर्ज होने के बाद से अफसर फरार बताया जा रहा है। 

मामला बिलासपुर जिले का है। यहां पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यपालन अभियंता मधेश्वर प्रसाद के खिलाफ एक बुटीक सेंटर की संचालिका ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार कार्यपालन अभियंता मधेश्वर प्रसाद ने साड़ी खरीदने के लिए अपने घर नूतन कॉलोनी उसे बुलाया था और साड़ी खरीदी थी। दूसरी बार अपनी नौकरानी से साड़ी के लिए घर बुलाया था। जहां मधेश्वर प्रसाद ने पानी मे नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेहोशी में उसके साथ दुष्कर्म किया। और होश में आने पर बदनामी का डर दिखाया साथ ही सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। यह घटना वर्ष 2019 में हुई थी। इसके बाद से अफसर नौकरी दिलाने के बहाने महिला के साथ लगातार दुष्कर्म करते रहा। जब कार्यपालन अभियंता मधेश्वर प्रसाद का कबीरधाम ट्रांसफर हो गया और महिला को नौकरी भी नहीं मिली तब उसे अपने साथ हुए धोखे और गलत होने का अहसास हुआ। जिसके बाद महिला ने कार्यपालन अभियंता मधेश्वर प्रसाद के खिलाफ बिलासपुर जिले के सरकंडा थाने में दुष्कर्म का अपराध दर्ज करवाया है। सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि पीडब्लूडी के कार्यपालन अभियंता मधेश्वर प्रसाद के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी कार्यपालन अभियंता की तलाश की जा रही है। आरोपी को पकडऩे घर पर भी दबिश दी गई थी लेकिन वह फरार हो चुका था।


Share

Leave a Reply