CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: रायपुर में युवती से छेडख़ानी का वीडियों सामने आते ही पुलिस ने किया दो बदमाशों को गिरफ्तार

बड़ी खबर: रायपुर में युवती से छेडख़ानी का वीडियों सामने आते ही पुलिस ने किया दो बदमाशों को गिरफ्तार
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर में बेखौफ हुए मनचले बदमाशों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत के बंगले के सामने दिनदहाड़े सरेराह युवती के साथ छेड़-छाड़ करने लगे। लेकिन इस दौरान वहां से गुजर रहे  व्यक्ति ने कार चलाना रोककर घटना का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। 


मामले में किरकिरी होने के बाद पुलिस की आंखें खुली और जल्द ही बदमाशों को धर दबोचा गया।  
मामला शंकर नगर इलाके में दो बदमाश एक लड़की को छेड़ रहे थे ,तभी वहां से गुजर रहे एक कार चालक की नजर पड़ी  उसने अपनी कार रोककर तुरंत मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया और उसे इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया। मामले के सामने आने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस हरकत में आई। 

वीडियो में दिख रही गाड़ी की नंबर प्लेट के आधार पर गाड़ी की पहचान की और इसके बाद दोनों को बदमाशों को पुलिस ने खोज निकाला। सिविल लाइन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्वयं प्रार्थी बनते हुए पहले अपराध दर्ज किया। इसके बाद नितिन शर्मा और राजू शर्मा को गिरफ्तार करने के साथ गाड़ी को जब्त कर ली। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। 


Share

Leave a Reply