BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1 करोड़ 70 लाख का गांजा सहित 5 पकड़ाए

बड़ी खबर : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1 करोड़ 70 लाख का गांजा सहित 5 पकड़ाए
Share

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में गांजे की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। महासमुंद पुलिस ने पिकअप में 08 क्विंटल गांजा की तस्करी करते 04 अन्तर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसपी महासमुन्द दिव्यांग पटेल के निर्देश पर लगातार कार्रवाई चल रही है। इसी बीच एक पिकअप क्रमांक MH 18 BG 5458 तेज रफ्तार से ओडिशा की ओर से आ रही थी, जिसे चेकिंग पाईन्ट एन.एच.-353 फाॅरेस्ट नाका टेमरी पर रोका गया। वाहन में वाहन चालक सवार था, जिनसे अपना नाम संजय सामल ग्राम सनगना पोस्ट जयचन्द्रपुर थाना मरसागई जिला केन्द्रापाडा, ओडिशा का रहने वाले बताया। यह वाहन ओडिसा से महाराष्ट्र की ओर जा रही थी, महाराष्ट्र जाने के संबंध में पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगा। थाना कोमाखान की टीम को शक होने पर वाहन की तलाशी ली गयी, तब वाहन के पीछे डाले में बोरियों में पता गोभी व आलू भरा हुआ मिला, जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई।
वाहन में पत्ता गोभी एवं आलू की बोरिया भरी हुई थी, जिसके नीचे प्लास्टिक की 15 बोरियों में मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ था, प्रत्येक बोरी में 16-16 पैकेट कुल 240 पैकेट और वाहन के डाला में पत्ता गोभी व आलू की बोरियों के नीचे चेम्बर बना हुआ था, चेम्बर में छिपा कर रखे 110 पैकेट मादक पदार्थ गांजा मिला।
आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 350 पैकेट में कुल 07 क्विटंल अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर उनके खिलाफ 20बी NDPS एक्ट के तहत थाना कोमाखान में कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी संजय सामल से पुलिस ने पूछताछ करने पर बताया कि एक अन्य लग्जरी कार में भी कुछ लोगों की तरफ से गांजा परिवहन करने की जानकारी मिली, जिसे पुलिस द्वारा आरोपी बताये अनुसार संदिग्ध वाहन की चेकिंग में लगी तभी खरियार रोड ओडिशा की ओर से एक हुंडई वर्ना क्रमांक OD 02 AG 5266 आई, जिसे रोक कर पुलिस द्वारा पूछताछ कर तलाशी ली गई। कार में 03 व्यक्ति बैठे मिले, जिसमें से 03 व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर अपना नाम चिन्मय साहनी ग्राम छन्दा पोस्ट गतानई थाना मरसागई केन्द्रापाडा ओडिशा, जी शंकर ग्राम मोचीसाही, दिगपाहंडी, थाना दिगपाहंडी जिला गंजाम, ओडिशा और निलेश बैरागी ग्राम पोस्ट फागडे बालापुर थाना बालापुर जिला धुले, महाराष्ट्र कमलानी मार्केट झोपडपट्टी मकान नंबर 112 नागपुर थाना कमलानी मार्केट नागपुर, महाराष्ट्र के रहने वाला बताया।
वाहन की तलाशी पुलिस द्वारा ली गई तब वाहन के पीछे डिक्की में 50 पैकेट खाखी रंग के टेप से लिपटा हुआ गांजा मिला। उक्त कार से 50 पैकेट में प्रत्येक पैकेट 02 किलो ग्राम वजनी कुल 100 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा आरोपियों जप्त कर को मौके पर गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कोमाखान में कार्रवाई की जा रही है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू और अनुविभागीय अधिकारी (पु) बागबाहरा लितेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी कोमाखान व अन्य स्टाप के द्वारा की गई।
दोनो वाहनों से कुल 400 पैकेट गांजा 8 क्विंटल, पिकअप क्रमांक MH 18 BG 5458, कार क्रमांक OD 02 AG 5266 और नकदी रकम 8800 रूपये बरामद किये गए हैं।
 



Share

Leave a Reply