लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

बड़ी खबर: जनसंपर्क अधिकारी पर लगा पैसे मांगने व मारपीट का आरोप, एफआईआर के बाद हिरासत में

 बड़ी खबर: जनसंपर्क अधिकारी पर लगा पैसे मांगने व मारपीट का आरोप, एफआईआर के बाद हिरासत में
Share

रायपुर। अवैध रूप से पैसे मांगने व नहीं देने पर मारपीट करने व धमकी देने के आरोप में छग गृह निर्माण मंडल के जनसंपर्क अधिकारी पर एफआईआर दर्ज कर हिरासत में लिया गया है। दरअसल जनसंपर्क अधिकारी राजेश नायर के खिलाफ हाउसिंग बोर्ड के ही संपदा अधिकारी मोहम्मद सिराजुद्दीन ने एफआईआर दर्ज कराई है। सिराजुद्दीन ने एफआईआर में राजेश नायर के खिलाफ 10 लाख रुपये अवैध रुप से मांगने और नहीं देने पर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। संपदा अधिकारी मोहम्मद सिराजुद्दीन की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने जनसंपर्क अधिकारी राजेश नायर को हिरासत में ले लिया है।

सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के संपदा अधिकारी मोहम्मद सिराजुद्दीन ने अपने ही ऑफिस के जनसंपर्क अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शंकर नगर निवासी गृह निर्माण मंडल का जनसंपर्क अधिकारी राजेश नायर ने मोहम्मद सिराजुद्दीन को प्रमोशन रुकवा देने की धमकी देकर कल रात मारपीट की है। आरोपी राजेश नायर द्वारा यूनियन का अध्यक्ष होने का हवाला देते हुए 10 लाख रुपए की मांग की जा रही थी। प्रार्थी ने जब देने से इंकार किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। प्रार्थी मोहम्मद सिराजुद्दीन की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में आरोपी राजेश नायर के खिलाफ 341, 384, 294, 506, 323 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


मौसम विभाग ने बताया है कि, पूर्वी अफगानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ ने जोर पकड़ लिया है। इसके कारण उत्तर प्रदेश के मौसम पर असर पड़ रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पश्चिमी इलाकों और पूर्वी भागों में बारिश हो सकती है। राज्य के कुछ इलाकों में ओले गिर सकते हैं।


Share

Leave a Reply