बड़ी खबर: रेणु जोगी की तबीयत बिगड़ी, सीएम ने फोन पर जाना हाल
रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल कोटा विधायक और पूर्व सीएम अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी की तबीयत बिगड़ गई है। रेणु जोगी की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर सीएम भूपेश बघेल ने उनसे बात कर उनका हाल जाना है।
Also Read:- न्यूज़ बुलेटिन : देखें 18 मई की दिन भर की बड़ी खबरें
इसके बाद सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि कोटा की विधायक रेणु जोगी जी के अस्वस्थ होने की ख़बर के बाद फ़ोन पर उनसे बात हुई। मैंने डॉक्टरों से भी उनके स्वास्थ्य के विषय में बात की और हरसंभव चिकित्सा उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। मैं श्रीमती जोगी के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।
Read More:-
रायपुर बड़ी खबर! अब दुकान जाकर ले सकेंगे शराब, पहले करना होगा बस ये काम, आदेश जारी
रायपुर में कल के मुकाबले आज बढ़े आंकड़े, 854 मरीज स्वस्थ हुए, 15 की मौत




