BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : रायपुर में एनर्जी ड्रिंक को लेकर दो पक्षों के बीच बलवा, चाकू बाजी में 6 घायल

 बड़ी खबर : रायपुर में एनर्जी ड्रिंक को लेकर दो पक्षों के बीच बलवा, चाकू बाजी में 6 घायल
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर में एनर्जी ड्रिंक लेने को लेकर दो गुटों के बीच बलवा हुआ। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, पत्थर फेंके गए और चाक़ू भी चले। इस घटना में करीब 6 लोगों के घायल होने की खबर आई है, हालांकि और भी लोग घायल हो सकते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी के ताज नगर इलाके में दो गुटों के बीच बलवा हुआ है। ताजनगर मस्जिद के पास किराना दुकान में एनर्जी ड्रिंक लेने को लेकर दोनों पक्ष के लड़कों में विवाद हुआ है। जानकारी के अनुसार नशे के उपयोग के लिए युवक एनर्जी ड्रिंक लेने पहुंचे थे।

विवाद के बाद दोनों गुटों के बीच बलवा में जमकर मारपीट, पथराव के साथ चाकूबाजी हुई है। दोनों गुटों के 3-3 लोग गंभीर रूप से घायल होने की सूचना भी हैं। हालांकि पुलिस के आला अधिकारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुँच कर विवाद को शांत करा दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक शुभम, अंकित, और साहिल नामक युवकों पर पत्थर और चाकू से हमला हुआ। जानकारी ये भी है कि दोनों ही पक्ष के युवक नशे में थे। इस विवाद के बाद सभी को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस आला अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे है। पुलिस पिछले लगभग 5 माह से चाकूबाजी के खिलाफ अभियान चला रही है। लगभग 800 चाकू बरामद करने का दावा है, लेकिन लगातार होती वारदातें इस अभियान पर सवालिया निशान खड़े कर रही है।
 


Share

Leave a Reply