BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : पुत्र ने अपने ही पिता की गला दबाकर की हत्या, जाने क्या थी वजह

बड़ी खबर : पुत्र ने अपने ही पिता की गला दबाकर की हत्या, जाने क्या थी वजह
Share

जगदलपुर | जिले के दरभा थाना अंर्तगत पखनार चौकी क्षेत्र के ग्राम चन्द्रगिरि के मांझीपारा में बीती रात आपसी विवाद के चलते पुत्र ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरभा थाना टीआई लालजी सिन्हा ने बताया कि बीती रात करीबन 11:30 बजे ग्राम चन्द्रगिरि के मांझीपारा निवासी राजू कुंजामी और उसके पुत्र बलि कुंजामी के मध्य विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इसी दौरान राजू अपने पुत्र बलि को मारने की धमकी देने लगा। इससे नाराज बलि ने एक डंडे से राजू पर हमला कर दिया, इस हमले में राजू घायल हो गया।

आक्रोशित पुत्र बलि ने अपने पिता राजू की गला दबाकर हत्या कर दी। टीआई ने बताया कि घटना के दौरान घर में पिता और पुत्र के अलावा और कोई भी मौजूद नही था। मृतक की पत्नी बुधवार को किसी काम से अपने मायके ग्राम करका गई हुई थी। बलि के अलावा मृतक की एक बेटी और एक बेटा भी है। जो मजदूरी करने आंध्रप्रदेश गए हुए है।

घटना के बाद आरोपी ने स्वयं ही फोन कर इसकी जानकारी अपने मामा को दिया। मामले की जानकारी देने के बाद बलि ने अपनी माता को घर वापस आने को कहा। बलि की माता जैसे ही घर पहुंची तो उसने घर के सामने अपने पति की लाश देखी। जिसके बाद मृतक की पत्नी ने पखनार चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

मामला दर्ज होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

 


Share

Leave a Reply