BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: ससुर को तलाशने गए दामाद की जंगल में मिली लाश, ससुर लापता

 बड़ी खबर: ससुर को तलाशने गए दामाद की जंगल में मिली लाश, ससुर लापता
Share

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के  कोटा इलाके के कंचनपुर के जंगल में एक युवक की लाश मिली है। मामला कोटा इलाके के बेलगहना चौकी क्षेत्र का है। लाश के सिर पर चोट के निशान हैं। जिसके कारण युवक के हत्या की आशंका जताई जा रही है। इतना ही नहीं मृतक का ससुर भी लापता है। जिससे मृतक मिलने के लिए जंगल गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक का नाम अशोक धनुवार है। 

लापता ससुर खोरबहरा धनुवार भी गांव के ही पास के जंगल में कुटिया बनाकर रहता था। शनिवार को अशोक अपने ससुर से ही मिलने गया था, लेकिन फिर वापस नहीं लौट सका है। मृतक अपनी पत्नी के साथ ससुराल में ही रहता था। अशोक जब रात तक घर नहीं लौटा तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कि, इसके बाद जब परिजन जंगल की ओर गए तब रविवार सुबह अशोक की लाश मिली है। परिजनों ने अशोक की हत्या की ही आशंका जताई है।


Share

Leave a Reply