BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री की विशेष पहल पत्रकारों, विद्यार्थियों, अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेंगे वर्ल्ड सीरीज के फ्री पास

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री की विशेष पहल पत्रकारों, विद्यार्थियों, अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेंगे वर्ल्ड सीरीज के फ्री पास
Share

रायपुर । मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर मीडिया प्रतिनिधियों, कक्षा 11वीं, 12वीं तथा महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, पुरस्कार विजेताओं, मंत्रालय, संचालनालय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा सशस्त्र सेवा के जवानों को राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित रोड सेफ्टी क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड सीरीज के एक-एक मैच निःशुल्क देखने का मौका मिलेगा। इन सभी वर्गों के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। मीडिया प्रतिनिधियों को 12 मार्च को बांग्लादेश लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच खेले जाने वाले मैच के लिए निःशुल्क पास दिए जाएंगे। इसी तरह 14 मार्च को श्रीलंका लीजेंड्स और इंग्लैड लीजेंड्स मैच के लिए 11वीं, 12वीं तथा महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के पुरस्कार विजेताओं को, 15 मार्च को साउथ अफ्रीका लीजेंड्स और बांग्लादेश लीजेंड्स के मैच के लिए मंत्रालय, संचालनालय एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अधिकारियों और कर्मचारियों को तथा 16 मार्च को इंग्लैण्ड लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच खेले जाने वाले मैच के लिए सशस्त्र सेवा के जवानों को फ्री पास मिलेंगे।
 



Share

Leave a Reply