BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : रायपुर में बेहोशी की हालत में युवती को कार से फेंक कर भागे आरोपी

 बड़ी खबर : रायपुर में बेहोशी की हालत में युवती को कार से फेंक कर भागे आरोपी
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर में सुबह एक युवती को कार से बाहर फेंककर एक युवक तेजी से कार भगाकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल डायल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद फौरन पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और युवती को एंबुलेंस से इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल भिजवा दिया।

पुलिस ने बताया कि उरला थाना क्षेत्र में यह संगीन अपराध हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 6:30 बजे के आस-पास एक युवती को महामाया स्टील कंपनी के पास उरला-सरोरा रोड के बीच में एक युवक कार से फेंक कर तेजी से कार भगाकर वहां से फरार हो गया। किसी ने भी कार का नंबर नहीं देखा। हालांकि, कार सवार आरोपित के फरार होते ही वहां पहुंचे लोगों ने युवती को बेहोशी की हालत में देखकर तत्काल पुलिस को फोन किया। उसकी हालत खराब लग रही थी।

तत्काल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुलवाई और युवती को इलाज के लिए तत्काल आंबेडकर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान पुलिस की टीम ने भी युवती से उसका नाम-पता जानने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि युवती की उम्र तकरीबन 19 वर्ष है। पुलिस ने बताया कि उरला का यह इलाका सूनसान पड़ता है, जहां कोई रिहायशी क्षेत्र नहीं है और मजदूर वर्ग के लोग ही यहां रहते हैं। लिहाजा, इसी वजह से आरोपित या आरोपितों ने इस जगह को चुना होगा। प्रथम दृष्टि यह अपहरण सहित अन्य गंभीर अपराधों को अंजाम देने का मामला नजर आ रहा है। हालांकि, वास्तविक तस्वीर तो युवती के होश में आने के बाद ही साफ हो सकेगी।


Share

Leave a Reply