छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर सूरजपुर : रणबीर शर्मा के विरूद्ध पीडि़त लड़के के पिता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

 बड़ी खबर सूरजपुर : रणबीर शर्मा के विरूद्ध पीडि़त लड़के के पिता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
Share

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक नाबालिग लड़के के साथ दुव्र्यवहार व मारपीट करने के मामले में फंसे कलेक्टर रणबीर शर्मा की मुश्किलें और बढऩे लगी है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जहां रणबीर शर्मा को सूरजपुर जिला के कलेक्टर पद से तत्काल हटाने की कार्यवाही की गई, वहीं अब पीडि़त लड़के के पिता ने भी रणबीर शर्मा के खिलाफ सूरजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

पीडि़त लड़का साहिल गुप्ता 13 वर्ष के पिता राजेश गुप्ता ने 23 मई को सूरजपुर थाने में जाकर कलेक्टर रणबीर शर्मा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि उनका लड़का साहिल उनके लिए दवा लेने के लिए मेडिकल दुकान गया था । चूंकि शहर में लॉकडाउन लगा हुआ है और बिना कारण के घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने साहिल को भी पकड़ा और कलेक्टर के पास ले गये। कलेक्टर ने साहिल से घर से बाहर निकलने की वजह पूछी जिस पर उसने बताया कि वह दवाई लेकर घर जा रहा है। साहिल की बात कलेक्टर ने बहाना बताते हुए एक पुलिस कर्मी का डंडा लेकर उसकी पिटाई कर दी। कलेक्टर द्वारा की गई पिटाई से साहिल के पैर सूज गया है उसे चलने में दिक्कत हो रही है। साहिल के पिता राजेश ने इस शिकायत के साथ कलेक्टर रणबीर शर्मा के खिलाफ कार्रवाही किए जाने की मांग की है।


Share

Leave a Reply