छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर : प्रधानमंत्री आवास के ठगी के शिकार 42 हितग्राहियों का बयान हुआ दर्ज.....

बड़ी खबर : प्रधानमंत्री आवास के ठगी के शिकार 42 हितग्राहियों का बयान हुआ दर्ज.....
Share

जगदलपुर : निगम क्षेत्र अंर्तगत संजय गांधी वार्ड के कांग्रेसी पार्षद के द्वारा प्रधानमंत्री आवास दिलवाने के नाम पर 42 लोगों से लाखों रूपये की वसूली के मामले पर मचे बवाल तथा छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के हस्तक्षेप के बाद 42 लोगों के लिए आवास योजना के सम्बंध में व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर जिला प्रशासन के द्वारा दिया गया। कलेक्टर बंसल स्वयं सभी हितग्राहियों से एक-एक कर मुलाकात कर विस्तृत जानकारी लिए साथ ही हितग्राहियों का बयान अनुविभागीय अधिकारियों और राजस्व अधिकारी द्वारा दर्ज किया गया। इस कार्यवाही में दोपहर 02 बजे से लेकर रात 12 बजे तक हितग्राहियों का बयान दर्ज किया जाता रहा।


प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन ने सुनवाई के दौरान कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी करवाई है। जिला प्रशासन द्वारा बयान दर्ज करवाने पहुंचे वार्डवासियों के लिए दोपहर का भोजन की व्यवस्था किया गया था। सुनवाई पूरा होने के बाद हितग्राहियों का कहना था कि हमारा बयान दर्ज करने के बाद हस्ताक्षर करवाया गया, लेकिन उसमें क्या लिखा गया है, उसकी कापी हमें प्रदान नहीं किया गया है। गौरतलब है कि संजय गांधी वार्ड के कांग्रेसी पार्षद के द्वारा प्रधानमंत्री आवास दिलवाने के नाम पर 42 लोगों से लाखों रूपये की वसूली के मामले को हितग्राहियों को आवास उपलब्ध करवाकर इस वसूली मामले को ठंड़ा करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
 



Share

Leave a Reply