BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: थानेदार के घर में चोरों ने बोला धावा, सोने चांदी के जेवर सहित नगद लेकर भागा

बड़ी खबर: थानेदार के घर में चोरों ने बोला धावा, सोने चांदी के जेवर सहित नगद लेकर भागा
Share

कोरबा। चोरों के हौसले किस कदर बुलंद है इसका सहज अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि थानेदार के घर को ही निशाना बना लिया। उरगा थाना में पदस्थ नगर निरीक्षक टीआई के सूने घर में चोरों ने धावा बोल तीन लाख नगद व दो लाख के सोने चांदी के जेवर चोरी कर ली है। टीआई सपरिवार गृहग्राम गए थे, इस दौरान चोरों ने मकान को निशाना बनाया। पुलिस ने नट गिरोह के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की गई चांदी के कुछ जेवर बरामद किया गया है। उसके अन्य साथियों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।
 

उरगा थाना के प्रभारी लखनलाल पटेल बाल्को थाना क्षेत्र के सेक्टर.1 डी.9 में रहते हैं। पहले उनकी पदस्थापना बाल्को थाना में थीए कुछ महीने पहले ही उनका स्थानांतरण हुआ है। इसलिए अभी भी बाल्को में ही निवासरत हैं। शनिवार को पटेल सहपरिवार अपने गृहग्राम गए थे। इस दौरान रात को उनके सूने मकान पर चोरों ने धावा बोल दिया। रविवार को इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई और उस घटना की जानकारी मोबाइल पर टीआई को दी गई और वे शाम को वापस घर लौटे। घर के सामने के दरवाजा टूटा मिला। अंदर कमरे में रखी आलमारी भी टूटा था और नगद व जेवर गायब थे।
 
 
बताया जा रहा है कि तीन लाख रुपए नगद व करीब दो लाख के सोने के जेवर के अलावा कुछ चांदी के पायल व अन्य सामाग्री समेत करीब पांच लाख की चोरी कर ली गई है। इसकी सूचना बाल्को में उन्होंने दीए तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के कान खड़े हो गए। दरअसल जिस रात को चोरी की यह वारदात हुईए उसी रात को सेक्टर वन के पास गश्त पर निकली पुलिस टीम की नजर चार संदिग्धों पर पड़ी। पुलिस के जवान कुछ समझ पातेए इससे पहले उसमें से तीन भाग निकले। एक पकड़ में आयाए उसके पास से चोरी की चांदी के जेवर मिले हैं। उसने अपना नाम धार निवासी रमेश बताया। काम के सिलसिले में कोरबा आने की बहानेबाजी की। पुुलिस को उसने जानकारी दी है कि उसके अन्य साथियों के पास जेवर व नगद है। हिरासत में लिया गया संदेही मध्यप्रदेश का रहने वाला है। इस घटना को नट गिरोह ने अंजाम दिया है। पकड़े गए आरोपित के साथियों की तलाश में पुलिस की टीम मध्यप्रदेश के धार जिला रवाना हुई है।


Share

Leave a Reply