CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BIG NEWS : दीपक बैज समेत तीन सांसद लोकसभा से निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला

BIG NEWS : दीपक बैज समेत तीन सांसद लोकसभा से निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला
Share

 संसद भवन में विपक्षी सांसदों के निलंबन का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा है. कांग्रेस (Congress) के तीन सांसदों को लोकसभा से निलंबित किया गया है जिनमें दीपक बैज (Deepak Baij) भी शामिल हैं जो कि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। दीपक बैज छत्तीसगढ़ की बस्तर (Bastar) सीट से सांसद हैं। दीपक बैज के अलावा नकुलनाथ और डीके सुरेश को सस्पेंड किया गया है। अब तक निलंबित सांसदों की संख्या 146 हो गई है। संसद की कार्यवाही में बाधा पैदा करने के आरोप लगाते हुए इन्हें सस्पेंड किया गया है

संसद के शीतकालीन सत्र में काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। 13 दिसंबर को संसद हमले की बरसी के दिन लोकसभा की सुरक्षा में चूक देखने को मिली जब विजिटर गैलरी में मौजूद दो लोग हॉल में कूद गए थे।  हालांकि सांसदों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। संसद की सुरक्षा में हुई इस चूक के मामले में विपक्षी पार्टियां गृह मंत्री अमित शाह से बयान देने की मांग कर रही है।  वहीं, इसके अगले ही दिन यानी 14 दिसंबर से सांसदों के निलंबन का सिलिसिला शुरू हो गया।



Share

Leave a Reply