BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: राजधानी में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार

 बड़ी खबर: राजधानी में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार की घटना सामने आयी है। आरोपी घटना के बाद फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना सीलतरा थाना के सांकरा स्थित एक फैक्ट्री की है। मध्यप्रदेश निवासी एक मजदूर इसी फैक्ट्री में काम करता है और फैक्ट्री में ही अपनी पत्नी-तीन साल बेटी के साथ रहता है। होली वाले दिन बच्ची फैक्ट्री में खेल रही थी, उस दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति उसे अपने साथ सूनसान जगह में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

इधर बच्ची के नहीं दिखने पर परिजनों ने खोजना शुरू किया। थोड़े देर बाद बच्ची फैक्ट्री से कुछ दूरी पर बेहोश हालत में नाजुक स्थिति में पड़ी मिली। साथ ही बच्ची के मुंह में अंडा डला हुआ था। बच्ची की हालत देखकर परिजनों ने इसकी सूचना सिलतरा पुलिस को दी, जिसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा हैं कि आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान चिल्ला न सके इसलिए उसके मुंह में अंडा डाल दिया था। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश सिलतरा पुलिस कर रही है।


Share

Leave a Reply