BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : सवा दो करोड़ का गांजा ओडिशा से महासमुंद के रास्ते यूपी ले जाते दो गिरफ्तार

बड़ी खबर : सवा दो करोड़ का गांजा ओडिशा से महासमुंद के रास्ते यूपी ले जाते दो गिरफ्तार
Share

महासमुंद। ओडिशा से महासमुंद के रास्ते 2 करोड़ 20 लाख का गांजा उत्तर प्रदेश ले जाते दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आज शाम साढ़े पांच बजे स्थानीय कंट्रोल रूम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, एडिशनल एसपी मेघा टेंभुरकर, एसडीओपी लितेश सिंह ने इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जिला महासमुंद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांजे की बड़ी खेप महासमुंद के रास्ते गुजरने वाली है। उक्त सूचना पर जिले सरहदी थाने और चौकियों में तैनात प्रभारियों को अलर्ट किया गया था। वे संदिग्ध वाहनों की आवाजाही पर नजर रख रहे थे कि खरियार रोड से कटहल लेकर एक ट्रक महासमुंद की ओर आ रहा था। जिसे कोमाखान थाना प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह की टीम ने सीमा पर उत्तर प्रदेश का छ: चक्का ट्रक टेमरी नाके के पास घेराबंदी कर रोका। उक्त वाहन की तलाशी ली गई। वाहन में दो व्यक्ति बैठे थे। चालक सीट पर देवेन्द्र सिंह गड़रिया (30 ) हीरापुर थाना गोंडा, जिला अलीगढ़ तथा उसके साथ गुड्डू जाटव (25) बाढ़ोना, थाना लोघा जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश बैठा था।

दोनों ने ओडिशा से यूपी आने-जाने का कारण बताने में टालमटोल किया। वाहन की तलाशी के दौरान ट्रक में कटहल भरा था। उसके नीचे बोरियों में 10-10 किलोग्राम भरा हुआ 11 सौ किलो गांजा मिला। मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 11क्विंटल गांजे को वाहन सहित जब्त किया गया।

आरोपी ने पूछताछ में गांजे को ओडिशा से लाना और उत्तर प्रदेश ले जाना बताया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 20 बी नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस मामले की सफलता पर आईजी ने महासमुंद की टीम को 20 हजार रुपए नगद ईनाम की घोषणा भी की है।

कार्रवाई में पुलिस विभाग के रनसाय मिरी, नरेंद्र साहू, सिध्देश्वर प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार पटेल, कुलेश्वर साहू, गणेश्वर साहू, योगेश ध्रुव, सेवा राम ध्रुव, संतोष सांवरा, जुनेद खान का सहयोग रहा। 



Share

Leave a Reply