BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: तीन भाइयों में बटवारे के बाद पिता को खाना खिलाने के बटवारा पर दो भाईयों में मारपीट, मामला दर्ज

 बड़ी खबर: तीन भाइयों में बटवारे के बाद पिता को खाना खिलाने के बटवारा पर दो भाईयों में मारपीट, मामला दर्ज
Share

रायपुर। पिता को खाना खिलाने के बटवारा पर दो भाईयों में मारपीट होने की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज की गई है। 
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भेरवा धरसींवा निवासी मेघराज वर्मा 43 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी तीन भाई है व मां का स्वर्गवास हो गया है।
 
 
पिता काशीराम वर्मा को तीनों भाईयों ने आपस में बटवारा कर 1-1 माह अपने पास रखकर खाना देते है। 15 दिसंबर को दोपहर 2 बजे प्रार्थी के बड़े भाई ओमप्रकाश वर्मा ने पिता को खाना नही दिया। इसकी जानकारी होने पर पीडि़त ने पिता को खाना दे दिया। इस पर नाराज होकर बड़ा भाई ओमप्रकाश वर्मा ने अपने बेटे फनीश वर्मा के साथ मिलकर पीडि़त को गाली-गलौचकर जान से मारने की धमकी दिया व हाथ-मुक्का एवं डंडे से मारकर उसे व बेटे लक्की वर्मा को चोट पहुंचाया।
 
 
इसी तरह ग्राम भेरवा निवासी संतोषी वर्मा पति ओमप्रकाश वर्मा 48 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 15 दिसंबर को देवर पोखराज वर्मा परिवारिक विवाद को लेकर प्रार्थिया के पति के साथ गाली-गलौच कर झगड़ा कर रहा था,बीच बचाव करने जाने पर पीडि़ता को पत्थर  फेक कर मारा जिसके चलते उसके सिर पर चोट लगी है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 


Share

Leave a Reply