BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: कुएंमारी के जंगल में हुई मुठभेड़ में मारे गये दो नक्सली

 बड़ी खबर: कुएंमारी के जंगल में हुई मुठभेड़ में मारे गये दो नक्सली
Share

कोंडागांव। जिले के केशकाल ब्लाक के कुएंमारी के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मंगलवार दोपहर को हुई मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। उनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं, मौके से कुछ हथियार भी मिले हैं। कोंडागांव एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ दो नक्सली मारे गये है,तथा नक्सलियों के चार हथियार भी बरामद हुए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केशकाल ब्लाक के अंदरूनी ग्राम कुएंमारी की ओर उत्तर बस्तर कांकेर मैनपुर डिवीजन के सक्रिय रमेश टेकाम सहित लगभग 10 से 12 नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी के जवानों को रवाना किया गया था। जवानो को आता देखकर ग्राम कुएंमारी के जंगलों में घात लगाए नक्सलियों ने डीआरजी के जवानों पर हमला कर दिया। जवानों के द्वारा मोर्चा संभलते हुए जवाबी कार्यवाही में करीब एक घंटे चली मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से जान बचाकर भाग हुए। जवानों ने सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के दो शवों बरामद किया है। इसके साथ ही घटना स्थल से  01 नग एस.एल.आर, 01 नग .303 रायफल, 03 नग 12 बोर रायफल, पि_ू, नक्सली साहित्य, बैनर, पोस्टर, टेंट सामग्री, बर्तन एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की गई। जवानों का दावा है कि कुछ और नक्सलियों के मारे जाने तथा घायल होने की भी संभावना है। मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो सकी है। 

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि विगत कुछ दिनों से कोंडागांव और कांकेर के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के उपस्थिति की सूचना की जानकारी मिलने पर जिला कोंडागांव एवं कांकेर  के बीएसएफ/एसटीएफ/आईटीबीपी एवं डीआरजी का बल क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा था। आज 01 जून 2021 को कोंडागांव डीआरजी को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।


Share

Leave a Reply