नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: चाचा ने कुल्हाड़ी से हमला कर किया भतीजी का सिर धड़ से अलग, बना दहशत का माहौल

 बड़ी खबर: चाचा ने कुल्हाड़ी से हमला कर किया भतीजी का सिर धड़ से अलग, बना दहशत का माहौल
Share

केशकाल/फरसगांव। केशकाल के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाटगांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक लड़की का सिर धड़ से अलग कर दिया गया है। सिर कटी लाश मिलने से गांव में दहशत का माहौल है। 

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के मुताबिक लड़की के चाचा ने ही अपनी भतीजी पर कुल्हाड़ी से हमला कर धड़ से सिर अलग कर दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जंगल की ओर फरार हो गया था । परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार देर शाम फरसगांव थाने में जानकारी दी है, जिसके बाद आज सुबह पुलिस घटनास्थल स्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

फरसगांव थाना प्रभारी विनोद कुमार साहू ने बताया कि कल देर शाम भाटगांव निवासी गुधराम नेताम ने जानकारी दी थी कि उनकी बेटी को उसके चाचा ने कुल्हाड़ी से हमला कर धड़ से अलग कर दिया है, ग्रामीणों की दी गई जानकारी के मुताबिक उन्होंने आरोपी असांडूराम शोरी को पकड़कर रखा था, जिसे सुबह पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने धड़ और सिर के दो टुकड़ों एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लोगों में दहशत का माहौल-
मृतिका के चाची ओमती सोरी ने बताई कि हम लोग खेत गए हुए थे, कल शाम को 4 बजे आसपास संगीता नेताम घर आ गई, घर में उसके चाचा असांडूराम भी थे, परिजनों के मुताबिक आरोपी चाचा ने किस वजह से लड़की को मौत के घाट उतारा है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है ।

 



Share

Leave a Reply