छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर: महिला ने लगाया अपने पति पर गे होने का आरोप, कहा- पति करता है दूसरें मर्दों के साथ अश्लील हरकत

 बड़ी खबर: महिला ने लगाया अपने पति पर गे होने का आरोप, कहा- पति करता है दूसरें मर्दों के साथ अश्लील हरकत
Share

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पदमनाभपुर इलाके में रहने वाली महिला ने पति के खिलाफ समलैंगिक होने का आरोप लगाया है। साथ ही पति और उसके पूरे परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप महिला थाने में दर्ज कराया है। महिला की शिकायत के बाद थाने में आरोपी पति, सास, नंनद के खिलाफ 34 आइपीसी, 498 ए आइपीसी के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

पढ़िए पूरी खबर-
पीड़िता ने बताया कि, वो मरोदा भिलाई में रहती है और उसकी शादी पदमनाभपुर निवासी आशीष सिंह गौर से पूरे धूमधाम के साथ 2019 में हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने दहेज के रूप में आशीष सिंह को कार, सोने चांदी के जेवरात और घरेलू सामान जिसकी कुल कीमत 20 लाख से ज्यादा की है दहेज के रूप में दिये थे।

दहेज मिलने के बाद भी उसका पति उसे अपने साथ नहीं रखता था और उससे मारपीट करता था।  पति के घर पर नहीं रहने पर उसकी सास और ननद उसे कम दहेज लाई हो कहकर उसे बार-बार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहते थे। जब महिला अपने पति को इसकी शिकायत करती थी तो वो भी उसे गाली गलौज कर मारपीट करता रहता था।

शादी के थोड़े दिनों बाद ही आशीष ने अपनी मां के साथ मिलकर जबरदस्ती उसे उसके मायके छोड़ दिया था। कुछ दिनों तक मायके में रहने के बाद वो अपने पति आशीष के साथ उसके कार्य स्थल रायगढ़ चली गयी। रायगढ में रहने के दौरान आशीष अपने दो पुरूष दोस्तों के साथ एक ही कमरे में रहता था और उनके साथ अश्लील हरकत भी करता रहता था। ये देख कर उसे अपने पति के समलैंगिक होने पर शक हुआ तो वो उसके बारे में पता लगाना शुरू की। इस दौरान एक दिन उसने अपने पति आशीष के मोबाइल पर दूसरे पुरूषो के साथ अश्लील फोटो और अश्लील वीडियों देखा, जिसके बाद उसे पूरी तरह से अपने पति के समलैंगिक होने की बात पता चली। इस मामले को लेकर जब उसने अपने पति से बात की तो आशीष गुस्से में उससे मारपीट कर खुद के सुसाइड करने की धमकी दी। विवाद के बाद भी उसके पति आशीष का दूसरे मर्दों के साथ मिलना जुलना और घर बुलाकर उनसे अश्लील हरकत करना चालू था। इस बात से आहत होकर पीड़िता पत्नी ने अपने पति, सास और ननद के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराया है। शिकायत के बाद पीड़िता और उसके ससुराल पक्ष के बीच काउंसिलिंग भी करायी गयी थी पर दोनों के परिवार के बीच समझौता नहीं हो सका। अब इस मामले में महिला थाने में आरोपी पति, उसकी मां शैल गौर और बहन शानू गौर के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Share

Leave a Reply