छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर: युवक व युवती ने बाईक सवार से की लुट पाट, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

 बड़ी खबर: युवक व युवती ने बाईक सवार से की लुट पाट, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Share

भिलाई। बाईक से कपड़ा खरीदने जा रहे व्यक्ति को सड़क किनारे खड़ी महिला एवं उसके साथी ने मारपीट कर 5000 रुपये लूट लिये। घटना की शिकायत नंदनी थाने में दर्ज की गई है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़त पुरोहित साहु 32 वर्ष ग्राम ढाबा थाना कुम्हारी निवासी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि वह गांव में किराना दुकान चलाता है 22 फरवरी को अपने बच्चे के लिये कपड़ा खरीदने जुपिटर मोटरसाइकिल से अहिवारा आया था। कपड़ा खरीदकर वापस जा रहा था तभी दोपहर करीब 1 बजे हिंगना के आगे वरु कृषि फार्म के सामने रोड किनारे एक महिला हाथ दिखाकर रोकी व बोली की गाड़ी खराब हो गया मुरमुंदा जाना है उतने में एक लड़का नर्सरी के तरफ से आया और शर्ट का कालर पकड़कर खीचते हुये नर्सरी के अंदर ले जाकर उसके पास रखे नगदी 5 हजार रुपये लूट लिये। जिसके बाद प्रार्थी के चिल्लाने पर दोनों बाईक से भागने लगे। पीछा करने पर गाड़ी नंबर सीजी 07 एके 6142 लिखा हुआ था। घटना की पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 394 के तहत लूट का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 


Share

Leave a Reply