BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: बॉयफ्रेंड से बात करने से मना करने पर छोटी बहनों ने की बड़ी बहन की हत्या

 बड़ी खबर: बॉयफ्रेंड से बात करने से मना करने पर छोटी बहनों ने की बड़ी बहन की हत्या
Share

दुर्ग। धमधा थाना क्षेत्र के सोनेसरार गांव की 22 वर्षिय लीला बाई वर्मा का शव उसके घर से बरामद किया गया था जिसकी गुत्थी अब पुलिस ने सुलझा दी है। दरसल लीला को उसकी दो छोटी बहनों ने ही मौत के घाट उतारा था। इस हत्या के पीछे की वजह जानकर पुलिस भी हैरान हो गई है। 

पढ़िए पूरी खबर-
आशिक से बात करने पर रोकने से दो सगी बहनों ने ही बड़ी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी है। दोनों बहनों पर इस कदर खून सवार था कि, बहन की गला दबाकर हत्या के बाद भी, जब गुस्सा शांत नहीं हुआ तो बड़ी बहन की कलाई काट दी। मौत और सुसाइड़ के बीच की गुत्थी में उलझी इस वारदात को सुलझाने में पुलिस को 15 दिनों को वक्त गुजर गया। अब जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आयी है तो पुलिस भी हैरान रह गयी। मामला धमधा थाना क्षेत्र के सोनेसरार गांव की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद हुआ खुलासा-
दरअसल मृतिका 22 वर्षिय लीला बाई वर्मा की शादी 24 फरवरी 2020 में रामायण नाम के युवक से हुई थी। पति से अनबन के बाद वो अपने मायके में ही रहने लगी थी। लीला अपनी दो छोटी बहन 17 वर्षिय और 15 वर्षिय के साथ ही रहती थी। इस दौरान आठ फरवरी की दोपहर को लीला का शव उसी के घर पर मिला था। लीला के हाथ की नस कटी हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को सुसाइड समझकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। अब चुकी मृतिका की रिपोर्ट सामने आयी है। रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाने से मौत का जिक्र किया गया
है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इस मामले में पूछताछ फिर से शुरू की। पुलिस ने मृतिका की छोटी बहनों से पूछताछ किया तो दोनों ने अपनी बहन की हत्या करने की बात कबूल कर ली। पूछताछ में मृतिका की बहनों ने पुलिस को बताया कि, वो दोनों अपने प्रमियो से मोबाइल पर बात किया करती थी। इसी बात को लेकर उनकी बड़ी बहन हमेशा उन पर चिल्लाती और मारपीट करती थी। आये दिन इसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था और इस दौरान दोनों नाबालिग बहनों ने मिलकर अपनी बड़ी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वो दोनो डर गयी थी और पुलिस के पकड़े जाने के डर से हत्या को आत्महत्या बताने के लिए अपनी बहन के हाथों का नश काट दिया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों बहनों को हिरासत में ले लिया है और इस हत्या के संबध में पूछताछ जारी है।


Share

Leave a Reply