BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : जगदलपुर में कोरोना के आंध्रा म्युटेंट से युवक की मौत, मचा हड़कंप

बड़ी खबर : जगदलपुर में कोरोना के आंध्रा म्युटेंट से युवक की मौत, मचा हड़कंप
Share

जगदलपुर। देश में कोरोना महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीँ जगदलपुर में डेंगगुड़ापारा के रहने वाले 35 साल के युवक की आइसोलेशन सेंटर में कोरोना के नए स्ट्रेन से मौत के बाद हड़कंप मच गया है। हैदराबाद से लौटे इस युवक को क्वारंटाइन किया गया था। लोहंडीगुड़ा बीएमओ ने टेलीफोन पर स्वास्थ्य महकमे के वरिष्ठ अफसरों को इस बारे में जानकारी दी।
जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद से लौटे युवक को क्वारंटीन किया गया था। युवक की 4 मई की तड़के मौत हो गई। युवक की मौत के बाद जब उसकी जांच की गई, तो वह कोरोना पॉजिटिव मिला। हेल्थ अफसरों की चिंता का सबब यह नहीं था कि मृतक कोविड पॉजिटिव है बल्कि उसमें पाए गए आंध्र म्यूटेंट ने सभी को झकझोर दिया।

मौजूदा वायरस से ज्यादा खतरनाक है नया स्ट्रेन

कोरोना वायरस की दूसरी के कहर के चलते लोग पहले से ही चिंतित हैं। अब कोविड की दूसरी लहर के बीच आंध्र म्यूटेंट का नया स्ट्रेन मिलने से दहशत फैल गई है। इस वायरस को लेकर दावा किया जा रहा है कि मौजूदा स्ट्रेन के मुकाबले नया वेरिएंट कई गुना ज्यादा खतरनाक है। आंध्र स्ट्रेन आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में काफी तेजी से फैल रहा है। इसका असर अब बस्तर तक पहुंच चुका है। इस बात को लेकर पूरा बस्तर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। विशेषज्ञों का दावा है कि कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित होने वाले मरीज 3 से 4 दिनों में ही हाइपोक्सिया या डिस्पनिया के शिकार हो जाते हैं। इस स्थिति में सांसें मरीज के फेफड़ों तक पहुंचनी बंद हो जाती हैं। सही समय पर इलाज और ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं मिलने पर मरीज की मौत हो जाती है।

बॉर्डर सील फिर कैसे पहुंचा संक्रमित व्यक्ति?

जिले में आयोजित बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक अफसरों ने राजस्व अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। सवाल यह उठा कि बॉर्डर सील होने के दावों के बावजूद हैदराबाद से यह युवक संक्रमित होने के बावजूद बस्तर तक कैसे पहुंच गया। इस बात को लेकर सरकार ने नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बता दें कि बस्तर में तेलंगाना और ओडिशा से प्रवेश के लिए जो रास्ते हैं, वहां चेक पोस्ट लगाकर हर आने-जाने वालों की जांच के दावे किए जा रहे थे। संभाग के कमिश्नर, रेंज आईजी, सभी कलेक्टर और एसपी को हाई अलर्ट पर रहने कहा गया है। सभी बॉर्डर सील करने के साथ ही चौकसी बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
 



Share

Leave a Reply