BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी राहत: वैवाहिक कार्यक्रमों में बैण्ड पार्टी को मिली अनुमति, इन नियमों का रखना होगा खास ध्यान

बड़ी राहत: वैवाहिक कार्यक्रमों में बैण्ड पार्टी को मिली अनुमति, इन नियमों का रखना होगा खास ध्यान
Share

बिलासपुर। कलेक्टर ने जिले में वैवाहिक कार्यक्रमों के दौरान धुमाल, ब्रास बैण्ड और बैण्ड पार्टी के उपयोग के लिए शर्ताें के साथ अनुमति प्रदान की है।

कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर से जारी आदेशानुसार धुमाल या ब्रास बैण्ड और बैण्ड पार्टी बजाने वालों की संख्या 10 लोगों से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। धुमाल या ब्रास बैण्ड एवं बैण्ड पार्टी में केवल बैण्ड के बजाने की अनुमति होगी। साउण्ड बाॅक्स जिनका पी.एम.पी.ओ. 200 वाॅट से अधिक न हो को ही बजाने की अनुमति होगी।


धुमाल या ब्रास बैण्ड एवं बैण्ड पार्टी किसी भी सार्वजनिक रोड पर नहीं बजाया जाएगा। केवल कार्यक्रम के नियत स्थान पर बजाने की अनुमति अधिकतम रात्रि 10 बजे तक के लिए मान्य होगी। जिस क्षेत्र में धुमाल या ब्रास बैण्ड एवं बैण्ड पार्टी बजाया जाएगा उसके पूर्व उस क्षेत्र के थाना प्रभारी को सूचना देनी होगी। धुमाल या ब्रास बैण्ड एवं बैण्ड पार्टी बजाते समय उसमें सम्मिलित होने वाले समस्त व्यक्तियों को भारत सरकार या राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जारी समस्त निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा। धुमाल या ब्रास बैण्ड एवं बैण्ड पार्टी के बजाने वालों में सम्मिलित होने वाले समस्त व्यक्तियों का थर्मल स्क्रीनिंग कराया जाना, मास्क पहनना, समय-समय पर हैण्ड सैनेटाईजर का उपयोग करना, फिजिकल डिस्टेंसिंग और सोशल डिस्टेंसिंग या व्यक्तियों के मध्य कम से कम दो मीटर या 6 फीट की दूरी रखना अनिवार्य होगा। धुमाल या ब्रास बैण्ड एवं बैण्ड पार्टी बजाते समय एन.टी.ए. एवं शासन के द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्धारित मानकों, कोलाहल अधिनियम, भारत सरकार एवं माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। यदि इन शर्ताें का उल्लंघन करना पाया जाता है तो सम्पूर्ण जिम्मेदारी धुमाल या ब्रास बैण्ड एवं बैण्ड पार्टी के प्रबंधक की होगी और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51-60 अन्य सुसंगत प्रावधानों के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।



Share

Leave a Reply