BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ के ग्राहकों पर नहीं होगा पेट्रोल-डीजल पर सेस का असर, जाने क्या है वजह

बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ के ग्राहकों पर नहीं होगा पेट्रोल-डीजल पर सेस का असर, जाने क्या है वजह
Share

रायपुर। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी बनी हुई है। पेट्रोल-डीजल पर लगाए जाने वाले सेस का असर ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा। सोमवार को पेश हुए आम बजट में पेट्रोल पर 2.50 रुपये और डीजल पर चार रुपये सेस लगाने का प्रावधान किया गया है।
 
 
मगर, यह भी प्रावधान है कि पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी कर दी गई और ग्राहकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। छत्तीसगढ़ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल धगत ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार ही तय हो रही है और उसके अनुसार ही कीमतें बढ़ रही हैं। भले ही सेस लगाया गया है, लेकिन एक्साइज ड्यूटी में कमी कर दी गई है।
 

रिकॉर्ड स्तर पर पेट्रोल-डीजल-
सोमवार को राजधानी रायपुर में पेट्रोल 84.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.91 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर पर है। इससे पहले साल 2018 में अक्टूबर में राजधानी रायपुर में पेट्रोल 83 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचा था। इसी प्रकार डीजल की कीमतें भी अपने रिकॉर्ड स्तर पर हैं।
 
 
विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार को देखते हुए आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं। पेट्रोल और डीजल के बीच का अंतर 2.06 रुपये का है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच का अंतर घटने के कारण डीजल वाहनों की बिक्री में गिरावट आएगी। निश्चित रूप से डीजल वाहनों की बिक्री की रफ्तार और कम होगी। इसके साथ ही आने वाले दिनों में मालभाड़े में भी बढ़ोतरी होगी और उत्पाद महंगे होंगे।


Share

Leave a Reply